अपने सपने को पूरा करने में जी जान लगा देना है ...

अपने सपने को पूरा करने में जी जान लगा देना है ...

 न बोलना हैं  किसी से ,
न कहना है कुछ किसी से ,
 न रुकना कही पे , न थकना हैं कभी भी ।
अपने सपने को पूरा करने में  जी जान लगा देना है ।।

जिंदगी में  रास्ता हमें  कभी नही मोड़ना 
दुनियां से नाता हमे  कभी नही तोड़ना 
हम नारी है  बहुत शक्तिशाली  है ,
इस दुनियां में  काफी  बलशाली है ,
अपने सपने को पूरा करने में जी जान लगा देना है ।।

रोक सके हमे  कोई जज्बात , वैसा दम कहाँ तूफानों में ,
बूझा  सके मेरे  सपने का चिराग़ ,
 ऐसा हिम्मत  कहाँ  हवाओ में ,
लड़ना है खुद से खुद के लिए , 
बनना है कुछ दुनियां के लिए,
अपने सपने को पूरा करने में जी जान लगा देना है ।।

समय लगे चाहे जितना , मुह नही मोड़ना है मंजिल से ,
डरना नहीं है राहो पे , हारना नही है दुनियां दानवीरों से ,
संयम से काम लेना है , खूद को मजबूत बनाना है ,
अपने सपने को पुरा करने में जी जान लगा देना हैं ।।।

जब तक पूरे न हो जाये सपने ,
तबतक चैन से नही बैठना है ,
मन जो ठान लिए उसे पूरा करना है ,
रचकर एक नया इतिहास जिंदगी के पन्नों में जोड़ना है 
अपने सपने पूरे करने में जी जान लगा देना है ।।

मनीषा कुमारी
विरार ( महाराष्ट्र )






Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

हमारे जीवन में शिक्षक का महत्व

राष्ट्र सेवा का हिस्सा बनु ...

लोकमान्य तिलक