हमारे जीवन में शिक्षक का महत्व
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं शिक्षक हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर हमारे तरफ से सभी शिक्षको हमारा प्रणाम ।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता हैं। भारत में शिक्षक दिवस हर वर्ष 5 सितम्बर को मनाया जाता है। इस दिन भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत योगदान दिए है। उनका कहना था कि “यदि सही तरीके से शिक्षा दी जाए तो समाज की बुराईयों को मिटाया जा सकता है”। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उनके जन्म दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।जिस तरह हमारे शरीर के अंगो मे से अगर आँखे न हो, तो पूरी दुनिया अँधेरा दिखाई देती हैं । उसी प्रकार हमारे जीवन मे अगर शिक्षक अपने ज्ञान से हमे प्रकाशित नहीं करते तो पूरी दुनियां शून्य लगती हैं ।हम आँख के द्वारा पूरी दुनियां तो देख सकते , लेकिन बिना ज्ञान हमारी जिंदगी अंधकारमय रहती हैं । हम शिक्षकों के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सक...